Uttar Pradesh : पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में स्‍वाइन फ्लू का पहला केस मिला है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्‍टर में स्‍वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस समय घर पर ही उनका इलाज चल रहा है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्‍टर में स्‍वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

Uttar Pradesh : पूर्वी यूपी में कोरोना, डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। बीआरडी मेडिकल कालेज के डॉक्टर में इसकी तस्दीक हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस समय घर पर ही उनका इलाज चल रहा है। यह इस साल का स्वाइन फ्लू का पहला मामला है।

स्‍वाइन फ्लू का पहला केस मिला है।

Uttar Pradesh : डॉक्टर को करीब एक हफ्ते पूर्व तेज बुखार हुआ। बदन में दर्द था। सांस फूलने लगी। शरीर में अकड़न हो रही थी। प्रारंभिक इलाज से उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुखार चढ़ने लगा। हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उनकी डेंगू, मलेरिया और कोविड की जांच कराई। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव रही। 

ये भी पढ़ें : Uttar Pradesh : पिता के सामने बेटे की हत्या आरोपी फरार हो गए बदायूं में कनपटी पर बंदूक सटकर दाग दी गोली….

Uttar Pradesh : एहतियातन उनकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। इस जांच के रिपोर्ट पॉजिटिव हो गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। निजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर की निगरानी में बीआरडी के डॉक्टर का इलाज चल रहा है। हालत अब पहले से काफी बेहतर है।

ये हैं लक्षण 

Uttar Pradesh : माइक्रोबॉयोलॉजी विभागाध्‍यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज का एक डॉक्टर स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है। स्वाइन फ्लू का संक्रमण डॉयबिटीज और बीपी वाले मरीजों में संक्रमण खतरनाक हो सकता है। यह कोरोना की तरह का ही निमोनिया होता है।

Resource : https://bit.ly/3SRjcyP