CWG 2022 Day 4 अब तक 3 गोल्ड भारत की झोली में आ चुके हैं और प्रतियोगिता के चौथे दिन भी कुछ पदक पर भारत की दावेदारी होगी। वेटलिफ्टिंग में आज भी देश को पद मिलने की उम्मीद है तो वहीं इसके अलावा और भी कई मेडल इवेंट खेले जाने हैं।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Commonwealth Games 2022 Day 4 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का चौथा दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। शुरुआत में भारतीय महिला लॅान बॅाल टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर पदक पक्का कर लिया। जूडो में सुशीला ने सिल्वर जीता। बॅाक्सिंग में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा। बैडमिंटन और टेबल टेनिस की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत की निगाहें अब और कई स्वर्ण पदक जीतने के लिए बेताब है। बता दें कि अब तक 3 गोल्ड भारत की झोली में आ चुके हैं।
चौथे दिन के खेल से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी जानकारी यहां मिलेगी CWG 2022 Day 4।
आज के दिन की हाइलाइट
- भारतीय महिला लॅान बॅाल टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर पक्का किया पदक
- बाॅक्सर अमित पंघल क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
- भारत की सुनयना सारा महिला स्क्वैश मुकाबले के सेमीफाइनल में
- बॅाक्सर मोहम्मद हुसमुद्दीन क्वार्टरफाइनल में
- जूडो में सुशीला ने जीता सिल्वर
- जूडो में विजय कुमार यादव ने जीता मेडल
- बैडमिंटन में भारत ने सिंगापुर को टीम मिक्स्ड इवेंट में हराया
- हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य पदक
- टेबल टेनिस: फाइनल में भारत
वेटलिफ्टिंग – हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य पदक
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 71 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। स्नैच राउंड में उन्होंने 90 किलो का पहला प्रयास किया, लेकिन विफल रहीं। वहीं, दूसरे प्रयास में हरजिंदर कौर ने 90 किलो का वजन उठा लिया। इसके बाद उन्होंने अगली लिफ्ट में 93 किलोग्राम उठाया। स्नैच में हरिंदर का फाइनल स्कोर 93 किलोग्राम उठाया। क्लीन एंड जर्क मुकाबले के दूसरे प्रयास में उन्होंने 116 किलोग्राम उठाया। तीसरा प्रयास में उन्होंने 119 किलोग्राम उठाया। कुल वजन 212 रहा CWG 2022 Day 4।
बॅाक्सिंग- आशीष कुमार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
पुरुषों के 80 किलोग्राम इवेंट राउंड आफ 16 में आशीष कुमार चौधरी का सामना नियू के ट्रेविस से था। आशिष कुमार ने 5-0 से यह मुकाबला जीत लिया और अब वह क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं।
भारत ने नाइजेरिया को टेबल-टेनिस मुकाबले में हराया
भारत ने टेबल टेनिस मुकाबले में नाइजेरिया को हरा दिया। भारत ने नाइजेरिया को 3-0 से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने एक और मेडल पक्का कर लिया। जी साथियान ने टाई के तीसरे मैच में नाइजीरियाई खिलाड़ी को 3-1 से हरा दिया। पुरुष डबल्स में हरमीत देसाई और साथियान की जोड़ी ने 11-6, 11-7, 11-7 से नाइजेरिया की जोड़ी को हराया। अगला मुकाबला अचंत कमल का नाइजेरिया के कादरी अरुणा से है। शरनाथ कमल ने नाइजेरिया के कादरी अरुणा को दूसरे मैच के चौथे गेम में 15-13 से हराया। शरनाथ ने जीत के साथ पहले गेम की शुरुआत की। हालांकि दूसरे गेम में नाइजेरिया के खिलाड़ी ने वापसी की। स्कोर- 11-9, 9-11, 11-8, 15-13। अचंत शरत कमल ने अरुणा के खिलाफ यह मैच 3-0 अपने नाम किया। उन्होंने यह मुकाबला 11-9, 7-11, 15-3 से जीता। टीम इंडिया को 2-0 की लीड CWG 2022 Day 4।
भारत पुरुष टेबल टेनिस टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए नाइजेरिया से खेल रही है। भारतीय बैडमिंटन टीम के बाद अब पुरुष टेबल टेनिस टीम भी फाइनल में जगह बनाने के लिए तैयार है। भारतीय पैडलर साथियान ने दूसरे गेम में हार के बाद तीसरे गेम में वापसी करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली।
बैडमिंटन- भारत ने सिंगापुर को टीम मिक्स्ड इवेंट में हराया
बैडमिंटन टीम मिक्स्ड इवेंट मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 3-0 से हराया। इस मैच में भारतीय टीम ने कभी सिंगापुर टीम को वापसी करने का मौका नहीं दिया। इस तरह से भारत ने बैडमिंटन में एक पदक पक्का कर लिया है। बैडमिंटन में भारत ने रजत पदक पक्का कर लिया। भारतीय टीम का मुकाबला फाइनल मैच में मलेशिया से होने वाला है। भारतीय टीम मलेशिया को मात देकर गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी CWG 2022 Day 4।
मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल के पुरुष एकल मैच में लक्ष्य सेन और लोह कीन यू का मैच जारी है। लक्ष्य सेन ने पहला सेट 21-18 और 21-15 से जीता। भारत ने इस जीत के बाद फाइनल में जगह बना ली है।
वुमन सिंगल्स मुकाबले में पीवी सिंधु ने पहले सेट को 21-11 और 20-12 से जीतकर गेम जीत चुकी हैं। पीवी सिंधु का मुकाबला सिंगापुर की यो जिया मिन से हुआ।
मेन्स डबल्स गेम में भारत के सतविकसाईराज रणकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर के खिलाड़ी यूंग-काई-टेरी और एंडी-जूंग-लिआंग को पहले सेट में 21-11 और दूसरे सेट में 21-12 से हराया CWG 2022 Day 4।
जूडो-विजय यादव ने जीता कांस्य पदक
पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्गभार में विजय यादव ने साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडौलू को हराकर कांस्य पदक जीता। 2022 कॅामनवेल्थ मुकाबले में भारत को दो मेडल मिले हैं। अब भारत के कुल 8 पदक हो गए हैं।
महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्गभार में सुचिका तारियाल को मॅारीशस की क्रिस्टियन लेजेंटिल ने हराया। इसी के साथ सुचिका तारियाल कांस्य पदक से चूंक गई।
हाकी- भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला 4-4 से ड्रा
भारत बनाम इंग्लैंड का हाकी मुकाबला 4-4 से ड्रा रहा। भारत की ओर से 3-0 की बढ़त बनाने के बावजूद इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त वारसी की। इंग्लैंड टीम ने 15 मिनट के अंतराल 3 गोल दागे। पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही ललित उपाध्याय ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर के आखिरी में भारत की तरफ से मनदीप ने दूसरा गोल दागकर भारत को 2-0 की शानदार बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी 2-0 की बढ़त कायम रखी। दूसरे क्वार्टर में एक बार फिर से मनदीप सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल किया और टीम की बढ़त 3-0 हो गई। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने 3-0 की बढ़त कायम रखी और इंग्लैंड गोल के प्रयासरत रहा। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारतीय टीम 3-1 से आगे रही CWG 2022 Day 4।
तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड की तरफ से एक गोल किया गया, लेकिन भारत फिर भी 3-1 से आगे रहा। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत की तरफ से टीम के ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत ने गोल करके टीम को 4-1 की बढ़त दिला दी। इस गोल के ठीक एक मिनट के अंदर ही इंग्लैंड की तरफ से दूसरा गोल दाग दिया गया और स्कोर 4-2 हो गया। क्वार्टर चार में इंग्लैंड की तरफ से दमदार खेल देखने को मिला और टीम ने तीसरा गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर के अंत में दोनों टीमों का स्कोर 4-4 रहा CWG 2022 Day 4।
जूडो- सुशीला देवी को सिल्वर से करना पड़ा संतोष
महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग में सुशीला देवी को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ने आखिरी सेकेंड में 1 अंक लेने में कामयाब हुई और सुशीला देवी 0-1 से मुकाबला हार गईं। गौरतलब है कि सुशीला ने सिल्वर हासिल करके जूडो में भारत को पहला पदक दिलाया CWG 2022 Day 4।
भारत के स्टार तैराक साजन प्रकाश का कामनवेल्थ गेम्स में अभियान खत्म
साजन प्रकाश का सफर समाप्त भारत के स्टार तैराक साजन प्रकाश का कामनवेल्थ गेम्स में अभियान खत्म हो गया। वह सोमवार को यहां पुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। अनुभवी साजन 54.36 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में सातवें और कुल 19वें स्थान पर रहे। इससे पहले वह 50 मीटर और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाने में विफल रहे थे CWG 2022 Day 4।
सौरव घोषाल क्वार्टरफाइनल में
भारतीय खिलाड़ी सौरव घोषाल ने स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को 3-1 से हराकर पुरुष एकल स्क्वैश का मुकाबला जीत लिया है। सौरव ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। पहले गेम में सौरव ने 11-5 से स्काटलैंड खिलाड़ी को हरा दिया। हालांकि दूसरे गेम में स्कॅाटलैंड के खिलाड़ी ग्रेग लोब्बन ने वापसी की और 11-8 से जीत लिया। तीसरा गेम में सौरव ने फिर वापसी की ओर गेम को 11-7 से जीत लिया। वहीं, चौथे गेम में सौरव ने स्कॅाटलैंड के खिलाड़ी को एकतरफा तरीके से 11-3 से गेम हरा दिया CWG 2022 Day 4।
साइकिलिंग- रोनाल्डो लैटनजम 12वें स्थान पर रहे
पुरुषों के 1000 मीटर टाइम ट्रायल के फाइनल में रोनाल्डो लैटनजम 12वें स्थान पर रहे। उन्होंने 1:02.500 का समय लिया। इस प्रतियोगिता में 20 साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया था। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेटजर ने 59.505 समय में रेस समाप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन थॉमस कोर्निश दूसरे स्थान पर (1: 036) रहे। त्रिनिदाद और टोबैगो के निकोलस पॉल तीसरे (1:00.089) तीसरे स्थान पर रहे CWG 2022 Day 4।
स्क्वैश- जोशना चिनप्पा को मिली क्वार्टरफाइल में हार
महिला एकल के स्क्वैश क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत की जोशना चिनप्पा को केनेडा के होली नॉटन से हार का सामना करना पड़ा। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जोशना चिनप्पा शुरुआती गेम में 11-9 से हार गईं। वह शुरू में आगे चल रही थी लेकिन कनाडा की होली नॉटन ने शानदार वापसी की और स्कोर को 6-6 से बराबर कर लिया। दूसरे गेम में भी चिनप्पा को 11-5 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि गेम-3 में जोशाना ने बेहतर प्रदर्शन किया और शुरुआत में हल्की बढ़त भी बनाए रखी, लेकिन तीसरे गेम में चिनप्पा ने कुछ गेम पॉइंट गंवाए और नॉटन ने अंततः इस गेम को 15-13 से जीत लिया CWG 2022 Day 4।
जिमनास्टिक- प्रणति नायक 5वें स्थान पर रहीं
महिलाओं के कलात्मक जिमनास्टिक मुकाबले में भारत की खिलाड़ी प्रणति नायक महिला वॉल्ट फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया गॉडविन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कनाडा की लॉरी डेनोमी ने रजत पदक जीता। स्कॉटलैंड के शैनन आर्चर ने कांस्य पदक जीता है। बंगाल की इस खिलाड़ी ने वाल्ट के अपने पहले प्रयास में 13.633 और दूसरे में 11.766 का स्कोर किया। उनका औसत स्कोर 12.699 का रहा CWG 2022 Day 4।
साइकिलिंग-
महिलाओं के साइकिलिंग मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी त्रियाशी हीट 3 में छठे स्थान पर रही, जबकि शुशिकला हीट 4 में अंतिम स्थान पर रही। दोनों रेपेचेज दौर में जाएंगे जो जल्द ही शुरू होगा CWG 2022 Day 4।
बॅाक्सिंग- मोहम्मद हुसामुद्दीन की जीत
पुरुषों के फेजरवेट श्रेणी के राउंड-16 में मोहम्मद हुसामुद्दीन ने बांग्लादेश के सलीम हुसैन को 5-0 से हरा दिया CWG 2022 Day 4।
जूडो में भारत को मिली एक और कामयाबी
महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग में सुशीला देवी ने मारीशस के प्रिंसिला मोरांड को 10-0 से हराया। सुशीला देवी ने सिल्वर मेडल को पक्का कर लिया है CWG 2022 Day 4।
स्क्वैश- सुनयना सारा कुरुविल्ला पहुंची सेमीफाइनल में
स्क्वैश मुकाबले में सुनयना सारा कुरुविल्ला ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने श्रीलंका की चैनिथमा सिनालय को 11-3, 11-2, 11-2 से हराया। कल होगा सेमीफाइनल मुकाबला।
स्विमिंग- साजन प्रकाश 7वें स्थान पर रहे
पुरुषों के 100 मीटर बटरफ्लाई मुकाबले में भारत के साजन प्रकाश 7वें स्थान पर रहे। उन्होंने रेस को पूरा करने के लिए 54.36 सेकेंड का वक्त लगाया। उन्हें 19वें पायदान पर रखा गया। वो अगले राउंड में यानी टॅाप-16 में क्वालिफाइ नहीं कर सके CWG 2022 Day 4।
50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक मुकाबले के फाइनल राउंड में श्ररीहरि नटराज पांचवें स्थान पर रहे CWG 2022 Day 4।
बॅाक्सिंग- अमित पंघाल ने 5-0 से जीता मुकाबला
पुरुषों के 51 किलोग्राम बॅाक्सिंग मुकाबले में अमित पंघाल ने एकतरफा मुकाबले में वनुआटू के नामरी बेरी को हराया। तीसरे राउंड में बेरी को हार का सामना करना पड़ा। अमित ने यह मुकाबला 5-0 से जीता। इसी के साथ अमित पंघान ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है CWG 2022 Day 4।
जूडो- सुशीला देवी लिकमबम जीतकर सेमीफाइनल में
जूडे के महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग में सुशीला देवी लिकमबम ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। उन्होंने मलावी की खिलाड़ी हैरियट बोनफेस को 10-0 से हराया।
सुचिका तारियाल की जीत
जूडो के महिला 57 किलोग्राम भारवर्ग में सुचिका तारियाल ने दक्षिण अफ्रीका की डोना ब्रेयटेनबैक के खिलाफ अपना रेपेचेज टाई 11s1-0 से जीत लिया। अब वह कांस्य पदक के लिए लड़ेंगी CWG 2022 Day 4।
सेमीफाइनल में हारे जसलीन सिंह सैनी
जूडे के पुरुष 66 किलोग्राम में जसलीन सिंह सैनी को सेमीफाइनल मुकाबले में फिनले एलन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, वो आज रात रेपेचेज मुकाबलें में कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे CWG 2022 Day 4।
पहले राउंड में विजय सिंह ने मारी बाजी
जूडो के पुरुष 60 किलोग्राम भारवर्ग में विजय सिंह ने पहले राउंड में विंस्ले गंगया का हराया CWG 2022 Day 4।
वेटलिफ्टिंग (81kg) का इवेंट– अजय सिंह चौथे स्थान पर
भारत के अजय सिंह 81kg भारवर्ग में वेटलिफ्टिंग इवेंट में उतरे थे। अजय सिंह ने क्लीन एंड जर्क राउंड में अपने पहले प्रयास में 172 Kg का भार उठा लिया। दूसरे प्रयास में अजय सिंह ने 176 Kg का भार उठा लिया। हालांकि 180 Kg का भार उठाने में अजय असफल रहे। उनका टोटल 319 रहा। इस मुकाबले में अजय सिंह मेडल हासिल करने से चूक गए। वो चौथे नंबर पर रहे। बता दें कि अब तक इस इवेंट में भारत को 3 गोल्ड समेत 6 मेडल मिल चुके हैं। स्नैच में भारतीय वेटलिफ्टर ने पहले प्रयास में 135kg का भार उठाया। दूसरे प्रयास में अजय ने 140kg का भार सफलता पूर्व उठाया। स्नैच के आखिरी प्रयास से लिए 3kg ज्यादा भार यानी 143 का प्रयास किया सफलता हासिल की। स्नैच के बाद वह टॉप टीम वेटलिफ्टर में शामिल रहे CWG 2022 Day 4।
लॉन बॉल में मेडल पक्का
भारत की लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी और रुपा रानी की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पीछे होने के बाद वापसी के साथ फाइनल में जगह पक्की की। कीवी टीम शानदार खेल दिखाते हुए 6-0 की बढ़त बनाई। 5वें इंड के बाद भारतीय टीम 3-6 के पीछे चल रही थी। शानदार वापसी के साथ भारतीय टीम ने बढ़त हासिल की है। 8वें इंड के बाद भारत ने 7-6 की बढ़त हासिल की है। इस वक्त स्कोर 12-12 से बराबर है और मुकाबला बेहद कांटे का देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम ने 16-13 से जीत हासिल करते हुए एक मेडल पक्का कर लिया CWG 2022 Day 4।
जूडो- सुचिका क्वार्टर फाइनल में
जूडो के 57kg भारवर्ग में खेलने उतरी भारत की सुचिका तारियाल ने जाम्बिया कि रिता काबिंदा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम फाइनल पर नजर
भारतीय बैडमिंटन टीम की नजर आज टीम मिक्स्ड इवेंट के फाइनल के टिकट पर रहेगी। गेम्स के तीसरे दिन भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई CWG 2022 Day 4।
लॉन बॉल सेमीफाइनल
भारतीय टीम का मुकाबला आज लॉन बॉल इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले होने जा रहा है। अब से कुछ देर बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी। क्वार्टर फाइनल में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी और रुपा रानी ने शानदार खेल दिखाते हुए 17-9 से जीत दर्ज की थी CWG 2022 Day 4।
वेटलिफ्टिंग
पुरुष 81 किग्रा – अजय सिंह, दोपहर 2:00 बजे
महिला 71 किग्रा – हरजिंदर कौर, रात 11:00 बजे
जूडो
पुरुष 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – जसलीन सिंह सैनी, दोपहर 2:30 बजे
पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 – विजय कुमार यादव, दोपहर 2:30 बजे
महिला 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल – सुशीला देवी लिकाबम, दोपहर 2:30 बजे
महिला 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – सुचिका तारियाल, दोपहर 2:30 बजे
Resource: https://www.jagran.com