Maharaj Ganj News : सिपाही नन्दलाल सिंह मूलरूप से मऊ जिले के अपडड़ियां हरिपार दोहरीघाट के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में बृजमनगंज थाने में उनकी पहली तैनाती थी। वह अपने एक साथ के सिपाही सतेंद्र राजभर के साथ कस्बे में फरेंदा रोड पर किराये के मकान में रहते थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Maharaj Ganj News : महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने में तैनात सिपाही नन्दलाल (25) का शव बृहस्पतिवार को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृटया इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है।

वर्ष 2022 में बृजमनगंज थाने में उनकी पहली तैनाती थी।

Maharaj Ganj News : सिपाही नन्दलाल सिंह मूलरूप से मऊ जिले के अपडड़ियां हरिपार दोहरीघाट के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में बृजमनगंज थाने में उनकी पहली तैनाती थी। वह अपने एक साथ के सिपाही सतेंद्र राजभर के साथ कस्बे में फरेंदा रोड पर किराये के मकान में रहते थे।

बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे सतेंद्र ड्यूटी से जब आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी थाने में दी।

Maharaj Ganj News : बुधवार रात नन्दलाल आवास पर थे और साथी सिपाही सतेंद्र राजभर थाने में रात्रि ड्यूटी पर गए हुए थे। बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे सतेंद्र ड्यूटी से जब आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी थाने में दी।

और पढ़ें… Natunwa News : तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमलाकर सनसनी मचा दी। तेंदुआ ने एक महिला समेत छह लोगों को घायल कर दिया।

Maharaj Ganj News : कुछ ही देर में थानाध्यक्ष सहित क्षेत्राधिकारी फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे। दरवाजे को तोड़ा गया तो कमरे में छत की कुंडी से केबल के सहारे नन्दलाल का शव लटक रहा था। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

Resource : https://bit.ly/3j9Mb4a