Gorakhpur News : महराजगंज जिले के निचलौल के युवक कार में सवार होकर नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे थे। अभी उनकी कार गोरखपुर के बेलीपार इलाके के महोब गांव के पास पहुची थी कि तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं।
हादसे में कार में सवार 6 युवक घायल हो गए।
Gorakhpur News :गोरखपुर में नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे युवकों की कार देर रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। हादसा बेलीपार थाना इलाके के महोब गांव के पास गोरखपुर-बनारस एनएच 28 फोरलेन पर हुआ।
नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे युवकों की कार देर रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन से टकरा गई।
Gorakhpur News :जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के निचलौल के युवक कार में सवार होकर नव वर्ष पर पिकनिक मनाने बनारस जा रहे थे। अभी उनकी कार गोरखपुर के बेलीपार इलाके के महोब गांव के पास पहुची थी कि तभी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 6 युवक घायल हो गए।
सभी युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।
Gorakhpur News :रात में ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया। अब्दुल, आशीष और आयुष की मौत हो गई। जबकि अरबाज , गोलू चौहान व शिवांश मिश्र घायल हो गया। सभी युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।
और पढ़ें… Gorakhpur News : गोरखपुर में युवक के गले पर ब्लेड से हमला, गंभीर, छानबीन में जुटी पुलिस
Gorakhpur News :इस संबंध में बेलीपार इंस्पेक्टर इकरार अहमद ने बताया कि रात में कार का एक्सीडेंट हुआ था। छह युवक घायल थे, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से तीन की मौत की हो गई है। सभी महराजगंज के निचलौल के रहने वाले हैं।
Resource : https://bit.ly/3GAAGfH