Kartik Aaryan meets Indian Navy Officers कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसेना के जवानों से युद्धपोत पर भेंट की हैl वह इस अवसर पर कई एक्टिविटी में भाग लेते नजर आएl कार्तिक आर्यन इस अवसर पर काफी खुश नजर आएl
नई दिल्ली, जेएनएनl Kartik Aaryan meets Indian Navy Officers: सलमान खान के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया हैl उन्हें एक युद्धपोत पर देखा जा सकता हैl उन्होंने इससे जुड़ा अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl कार्तिक आर्यन ने भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ से पहले भारतीय नौसेना के जवानों से भेंट की हैl उन्होंने एक दिन नौ सेना के जवानों के साथ बिताया है Navy Officersl
कार्तिक आर्यन ने एक दिन नौ सेना के जवानों के साथ बिताया है
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैl इसमें वह टग आफ वॉर भी खेल रहे हैंl वहीं वह गन के साथ फोटोशूट भी करा रहे हैंl इसके अलावा वह भांगड़ा भी कर रहे हैं और उन्होंने युद्धपोत पर रोटियां भी बनाई हैl युद्धपोत पर वह काफी मजेदार चीजें करते नजर आएl कुछ तस्वीरों में कार्तिक आर्यन गन के साथ गंभीरता से पोज भी करते नजर आएl वहीं एक वीडियो में वह डांस भी करते नजर आ रहे हैंl वह रोटी बनाने वाली मशीन को देख कर चौंक जाते हैl अंत में सभी ‘भारत माता की जय’ भी कहते नजर आ रहे हैं Navy Officersl
कार्तिक आर्यन ने नौसेना के जवानों को असली हीरो बताया है
नौसेना के जवानों से बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें असली हीरो बताया हैl पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा है, ‘जय जवान, एक दिन नौ सेना के जांबाज जवानों के साथl’ कार्तिक आर्यन की पोस्ट इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैl इसे साढ़े चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंl वहीं इस पर 1700 से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl कई लोगों ने इस पर शानदार, वाह, बहुत बढ़िया, सुपरस्टार, असली हीरो, प्राउड ऑफ यू, हमें आप पर गर्व है जैसे कमेंट किए हैl कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी भी बदल दी है Navy Officersl
कार्तिक आर्यन को पिछली बार भूल भुलैया 2 में देखा गया था
कार्तिक आर्यन को पिछली बार भूल भुलैया 2 में देखा गया थाl यह फिल्म भूल भुलैया का सिक्वल थीl फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थीl फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू की भी अहम भूमिका थीl कार्तिक आर्यन जल्द सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगेl इसके अलावा वह फ्रेडी और शहजादा में भी नजर आएंगेl कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है Navy Officers l
Resource: https://www.jagran.com